चीनी राजदूत के सामने जेठमलानी ने चीन पर साधा निशाना

उनके इस बयान से चीन के राजदूत ने आपत्ति जताई। इसके बाद उन्हें समझाने के लिए भारत की विदेश सचिव निरुपमा राव ने चीनी राजदूत से मुलाकात कर स्िथति साफ की। राम जेठमलानी के बयान पर उन्होंने कहा कि यह सरकार का रूख नहीं है बल्कि रामजेठमलानी का अपना व्यक्तिगत विचार है। इस पर पाकिस्तान ने भी अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि राम जेठ मलानी के बयान का पाकिस्तान के चीन संबंधों से कोई लेना-देना नहीं है।
इस मामले में संसदीय कार्य मंत्री राजीव शुक्ला चीन से खेद जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बैठकों या दावतों में ऐसे बयान नहीं पेश होने चाहिए। अब ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या जेठमलानी ने ऐसा बयान जानबूझकर दिया है या फिर गलती से उनसे इस तरह की बात हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications