अलकायदा के निशाने पर मंदिर, मोदी और जयललिता

Padmanabha, Jayalalithaa, Modi on al-Qaeda terror radar
चेन्‍नई। चेन्‍नई से भेजे गये एक धमकी भरे पत्र ने पूरे देश में दहशत फैला दिया है। इस पत्र के माध्‍यम से केरल के दो मंदिर, गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु की मुख्‍यमंत्री जयललिता को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पत्र अंग्रेजी में है और इसे केरल के गुरुवयूर के सीओं के नाम से भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि इस पत्र को अलकायदा की तरफ से भेजने का दावा किया गया है। इस पत्र में साफ-साफ आने वाले दिनों में मोदी और जयललिता की हत्‍या कर देने की बात लिखी गई है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पत्र में केरल के दो मुख्‍य मंदिरों गुरुवयूर और पद्मनाभ स्वामी मंदिर को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। मालूम हो कि पत्र मिलने के बाद दोनों मंदिरों की सुरक्षा व्‍यवस्‍था को बढ़ा दिया गया है और बम निरोधक दस्ते के साथ ही साथ पुलिस ने मंदिर परिसर को किले के रूप में तब्‍दील कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ पत्र की जांच की जा र‍ही है। आपको बताते चलें कि केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित श्री पद्मनाथ स्वामी मंदिर हाल में परिसर से मिले खजानों के कारण चर्चा में आया। यहां से बड़ी मात्रा में दुर्लभ आभूषण, माणिक और हीरे बरामद हुए हैं। मंदिर के खजानों को पिछले 150 वर्षो से नहीं खोला गया था।

मंदिर के खजानों के खुलासे के बाद से ही वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। हर व्यक्ति को जांच के बाद अंदर जाने दिया जा रहा है। लेकिन पत्र मिलने के बाद चौकसी और बढ़ा दी गई है। पुलिस किसी तरह की चूक नहीं चाहती। वहीं मोदी और जयललिता की हत्‍या की धमकी पर भी प्रशासन चौकन्‍नी हो गई है। प्रशासन का कहना है कि उनकी सुरक्षा में पुलिस बल और विशेष कमांडों को लगा दिया गया है। गौरतलब है कि इस धमकी भरे पत्र को मोदी ने किसी शारारती तत्‍व की करतूत बताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+