चुनाव नजदीक आते ही शुरू हो गए जोड़ तोड़

MLA's moving to other parties in Uttar pradesh
लखनऊ। यूपी में विधान सभा चुनाव नजदीक आता देख चुनावी जोड़ तोड़ शुरू हो गया। बड़ी पार्टियां जहां दूसरी पार्टियों की राजनीति के तहत उनके सदस्यों को अपनी पार्टी में शामिल करने में जुट गयी हैं वहीं छोटे दल मोलभाव को तवज्जो दे रहे हैं। प्रदेश में बदले ताजा समीकरणों ने में जहां बसपा के एक विधायक ने सपा का दामन थामा तो अखिल भारतीय कांग्रेस दल के विधायक अखिलेश सिंह पीस पार्टी में शामिल हो गए।

उधर सपा के पूर्व विधान परिष्ष्द सदस्य श्याम सुन्दर सिंह ने सपा छोड़ बीजेपी के साथ हो लिए। समाजवादी युवा जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर पी एन सिंह ने अपनी पार्टी का विलय राष्ट्रीय लोकदल में कर लिया। रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि समाजवादी युवा जनता पार्टी के विलय से उनकी पार्टी की ताकत और बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के 41 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी रालोद में शामिल हो गये हैं। श्री सिंह के अनुसार रालोद में शामिल होने वालों में प्रदेश धोबी रजक समाज के उपाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी ,अधिवक्ता रेनू चौहान, सचिव मुकेश त्यागी और लोकमंच की नेता पुष्पा शाही प्रमुख हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के पूर्व विधान परिषद सदस्य श्याम सुन्दर ङ्क्षसह, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया और राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व विधायक नरेन्द्र सिसौदिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। नये सदस्यों के शामिल होने के बाद पार्टी के उपाध्यक्ष विनय कटियार व भाजपा विधान मण्डल दल नेता ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी।

अखिल भारतीय कांग्रेस दल के विधायक अखिलेश सिंह ने अपनी पार्टी का पीस पार्टी में विलय कर दिया। पीस पार्टी के अध्यक्ष डा. अयूब ने बताया कि अखिलेश सिंह को पार्टी का महासचिव और राज्य में चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। श्री अयूब ने बताया कि विधायक अखिलेश का रायबरेली, अमेठी और सुलतानपुर में विशेष प्रभाव है। उन्होंनें कहा कि पीस पार्टी ने अल्पसंख्यकों की समस्या को मजबूती से उठाया है। श्री सिंह रायबरेली शहर सीट से विधायक हैं जो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+