दिल्ली : एक किलो हेरोइन के साथ मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

स्पेशल सेल ने 1 जुलाई को दिल्ली में ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक सिंडिकेट का पर्दाफाश किया था। तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने ढाई किलो हेरोइन बरामद किया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि गिरोह के मुजाहिद अली और नफीस बरेली और बदायूं से हेरोइन लाकर दिल्ली में सप्लाई करते है।
सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान से मुजाहिद अली को दबोच लिया। उसके मुताबिक बदायूं, बरेली और बाराबंकी में चोरी से अफीम की खेती होती है।उससे बरामद हेरोइन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बदायूं के अल्लाहपुर गांव निवासी मुजाहिद मदरसों में बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता है। इसके साथ वह अपने गांव के नफीस के साथ मिलकर हेरोइन तस्करी का धंधा भी करता था। धंधे का मास्टर माइंड सरवर नामक व्यक्ति है।
यह गिरोह बदायूं, बाराबंकी व बरेली में अफीम की खेती करने वाले किसानों से अवैध रूप से अफीम खरीदकर अपने घर में हेरोइन तैयार करते थे। मुजाहिद ने बताया कि सरवर के कहने पर माल की खेप लेकर दिल्ली आए नफीस को दिल्ली पुलिस कुछ समय पूर्व गिरफ्तार कर चुकी है । वह तीन साल से इस धंधे से जुड़ा है। पुलिस अब तक 9.622 किलो हेरोइन बरामद कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications