सीरियल ब्लॉस्ट केस में डॉक्टरों के खिलाफ समन

दिल्ली ब्लॉस्ट में अभी तक 12 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।तीस हजारी अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संतोष स्नेही मान की
अदालत में बुधवार को डॉक्टर अमित शर्मा ने बयान दर्ज कराया। मौलाना आजादअस्पताल के डॉ. अमित ने बताया कि उन्होंने दो शवों का पोस्टमार्टम किया था।
कहा है कि हत्या बम ब्लॉस्ट से हुई थी। बाकी के छह डॉक्टर अदालत मेंगवाही के लिए नहीं आए। अदालत को बताया गया कि चार डॉक्टरों का स्थानांतरणमौलाना आजाद से दूसरे जगह हो गया है।लिहाजा, अदालत ने जांच अधिकारी को आदेश दिया है कि मामले की अगली सुनवाई
पर सभी डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की जाए ताकि सुनवाई में समय कीबर्बादी न हो। अदालत में आरोपी मोहम्मद शहजाद और मोहम्मद हाकिम को तिहाड़जेल से अदालत में पेश किया गया। जबकि अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद 11 आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications