दिल्ली: मेट्रो में सुरक्षाकर्मियों से छेड़छाड़
दिल्ली।
दिन पहले एक महिला सिपाही का बदमाशों ने पर्स लूट लिया। विरोध करने पर पीटने लगे। और अब मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात मेट्रो की महिला सुरक्षाकर्मियों से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। शिकायत करने पर पुलिस से उन युवकों को फटकार लगाकर सुरक्षाकर्मियों से माफी मांगने को कहा और बाद में सुलहनामा करवा दिया। id="toptextpromo">दिल्ली
मेट्रो की दो महिला सुरक्षाकर्मी कश्मीरी गेट से राजीव चौक की ओर जा रही थीं। दोनों महिला के आरक्षित डिब्बे में थीं। उनके मुताबिक इस दौरान तीन-चार लड़के शोर मचाते हुए महिलाओं के डिब्बे में घुस गए। जब दोनों ने रोकने का प्रयास किया तो डिब्बे में घुसे युवक उनसे बदतमीजी करने लगे। दोनों ने इसकी सूचना चालक को दी। अगले स्टेशन पर पुलिस ने युवकों को दबोच लिया। महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने युवकों को डांटा और माफी मांगने को कहा। युवकों के माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मेट्रो
पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त भैरों सिंह गुर्जर ने बताया कि मेट्रो पुलिस को इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली और न ही उन लोगों ने सौ नंबर पर शिकायत की है। उनके मुताबिक घटना की सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ की टीम को जानकारी दी गई होगी और उन लोगों ने युवकों ने माफी मंगवा कर उन्हें छोड़ दिया होगा। उनके मुताबिक अभी भी शिकायत की गई तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications