येदुरप्‍पा ने दिया इस्‍तीफा, कौन संभालेगा गद्दी?

BS Yeddyurappa resigns, Who next?
बेंगलूरु। अपने बगावती तेवरों को नर्म करते हुए कनार्टक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदुरप्‍पा ने कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री की गद्दी से इस्‍तीफा दे दिया। राज्‍य में हुए अवैध खनन पर लोकायुक्‍त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट पेश होने के बाद से बीजेपी पार्टी हाईकमान ने उन्‍हें कुर्सी छोड़ने का फरमान जारी किया था। पार्टी हाईकमान के इस फरमान पर पहले तो येदुरप्‍पा ने बगावती तेवर अपना लिए थे फिर उसके बाद इस्‍तीफे की शर्तें रख दी थीं। येदुरप्‍पा ने कहा था कि अगर उनके नजदीकी सदानंद गौड़ा को मुख्‍यमंत्री बनाया जाए तो वे इस्‍तीफा दे देंगे।

पार्टी हाईकमान से इस्‍तीफा देने का आदेश मिलने के बाद येदुरप्‍पा ने दिल्‍ली से बेंगलूरु लौटने के बाद अपने नजदीकी विधायकों के साथ बैठक बुलाई थी। जिस पर कड़ा रूख अपनाते हुए पार्टी हाईकमान ने कहा था कि जो इस बैठक में शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दर्जन भर विधायक ही इस बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे थे। जिसके बाद से येदुरप्‍पा के तेवर कड़े हो गए थे। फिर वे पार्टी का आदेश मानते हुए अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार हो गए थे।

गौरतलब है कि अवैध खनन पर कर्नाटक के लोकायुक्‍त संतोष हेगड़े ने जो अपनी रिपोर्ट पेश की है उसमें उन्‍होंने घोटाले में सीधे तौर पर मुख्‍यमंत्री येदुरप्‍पा को आरोपी बताया है। इस रिपोर्ट में अवैध खनन की वजह से राज्‍य सरकार को 4 साल में होने वाले 16 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले की बात कही है। रिपोर्ट में येदुरप्‍पा के परिवार को खनन कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपयों की रिश्‍वत लेने के बारे में जानकारी दी गई है।

येदुरप्‍पा के इस्‍तीफे के बाद कर्नाटक का अगल मुख्‍यमंत्री कौन होगा अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पार्टी हाईकमान से अरुण जेटली और राजनाथ्‍ा सिंह शुक्रवार को बेंगलूरु पहुंचेंगे। जिसके बाद विधानमंडल के नेता का चुनाव किया जाएगा। नए मुख्‍यमंत्री के नाम को लेकर अटकलें जारी हैं। लेकिन नए मुख्‍यमंत्री का नाम कल होने वाली बैठक के बाद ही तय हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+