बीजेपी ने रिश्वतखोर येदुरप्पा से इस्तीफा मांगा

पार्टी हाईकमान के इस्तीफा मांगने पर बागी तेवर अपनाने वाले येदुरप्पा ने बेंगलूरु लौटने पर अपने आवास पर विधायक दल की बैठक बुलाई थी। बीजेपी हाईकमान ने ऐसी पार्टी ने करने के आदेश दिया था। इसके अलावा पार्टी ने यह भी कहा था कि अगर इस बैठक में कोई विधायक शामिल हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस वजह से येदुरप्पा के घर पर होने वाली बैठक में मुश्किल से 10 विधायक पहुंचे।
पार्टी हाईकमान ने केंद्र में अपनी साख बचाने के लिए भ्रष्टाचार में बुरी तरह लिप्त हो चुके येदुरप्पा को निकालने का फैसला किया है। पार्टी में येदुरप्पा को पिछले एक साल से निकालने की कवायद चल रही है। येदुरप्पा की छुट्टी के बाद पार्टी के बाकी मंत्रियों पर भी गाज गिरने की संभावना बन गई है। येदुरप्पा सहित पार्टी के अन्य 4 मंत्री कर्नाटक में हुए अवैध खनन में शामिल थे। इस अवैध खनन में 1800 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला सामने आया था।
अवैध खनन पर अपनी रिपोर्ट लोकायुक्त संतोष्ा हेगड़े ने बुधवार को राज्यपाल को सौंपी थी। इसके बाद से पार्टी हाईकमान पर येदुरप्पा को अपनी कुर्सी से हटाने का दबाव बढ़ गया था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या येदुरप्पा पार्टी हाईकमान की बात मानते हुए अपनी कुर्सी आसानी से छोड़ देंगे या फिर वे अपनी बागी तेवर अपनाते हुए अपने कुछ साथी विधायकों के साथ पार्टी तो नहीं छोड़ देंगे। अगर येदुरप्पा पार्टी छोड़ देते हैं तो कर्नाटक में सरकार के गिरने के भी आसार हो सकते हैं। इसके अलावा क्या बीजेपी हाईकमान इस घोटाले में शामिल रेड्डी बंधुओं को भी बर्खास्त करने का फरमान जारी कर पाती है या नहीं यह आने वाला समय बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications