यूपी: कालका मेल के बाद अब पैसेंजर ट्रेन के 3 डब्बे पटरी से उतरे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इटावा से करीब 30 किलोमीटर दूर सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास बुधवार तड़के हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग के अप रूट पर रेलगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलगाड़ी कानपुर से शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) जा रही थी। इटावा रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने का काम जारी है। अगले कुछ घंटों में रेलमार्ग की मरम्मत कर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होने बताया कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व ही यूपी के फतेहपुर जनपद के मांलवा रेलवे स्टेशन के पास कालका मेल के सात डब्बे पटरी से उतर गये थे। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 70 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये थे।












Click it and Unblock the Notifications