यूपी: सिपा‍ही से दारोगा बनने की दौड़ में एक सिपाही की मौत, 10 बेहोश

Uttar Pradesh: Police personnel dies during physical ability test
आजमगढ़। सिपाही से दारोगा बनने की ख्वाहिश अब भारी पड़ती नजर आ रही है। बुधवार की सुबह उत्‍तर प्रदेश के आजमढ़ जिला मुख्यालय पर दौड़ में शामिल होने आये एक सिपाही की सांस फूलने से मौत हो गई जबकि इस घटना में 10 अन्‍य सिपाही घायल हो गये। घायल सिपाहियों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ पुलिस की ओर से पुलिस कांस्‍टेबिल को एसआई पद पर प्रमोशन के लिये फिजीकल टेस्‍ट का आयोजन किया गया था। प्रमोशन के लिये आयोजित किये गये इस फिजीकल टेस्‍ट में अभ्‍यार्थियों को 10 किलोमीटर की दौड़ लगानी थी। इसी दौरान दौड़ लगाते समय अत्‍यधिक गर्मी के चलते एक सिपाही की मौत हो गई जबकि 10 सिपाही बेहोश होकर गिर पड़े। सभी को फौरन इलाज के लिये अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घायलों में से 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। मालूम हो कि आजमगढ़ में कुछ दिन पहले भी इस तरह की घटना हुई है जब 5 पुलिसकर्मी दौड़ लगाते हुए बेहोश हो गए थे। इससे पहले भी गोरखपुर में प्रमोशन की दौड़ में एक सिपाही की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+