मोरक्को में सैन्‍य विमान हादसा, 78 लोगों की मौत

Military Plane crashes in Morocco, 78 dead
रबात। मोरक्को में एक सैन्‍य परिवहन विमान मंगलवार को एक पहाड़ी से टकरा गया जिसमें 78 लोगों की मौत हो गयी। इसके अलाव 3 अन्य घायल हो गये। यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। हरक्‍यूलिज सी-1 30 नाम का यह विमान गुए‍लमिमल से 10 किलोमीटर की दूरी पर एक पहाड़ी से टकरा गया। इस विमान में 60 सैनिक, 12 नागरिक और चालक दल के 6 सदस्‍य मौजूद थे।

यह विमान हादसा उस समय हुआ जब यह गुए‍लमिमल सेना हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था। उससे पहले ही खराब मौसम की वजह से चालक दल को शायद वह पहाड़ी दिखाई नहीं दी। गुएलमिमल राजधानी रबात से 360 मील की दूरी पर है। यह अटलांटिक महासागर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है।

यह विमान दखला से किनित्रा की तरफ जा रहा था। इसे रास्‍ते में सेना हवाई अड्डे गुएलमिम पर उतरना था। जिस जगह यह हादसा हुआ है उसे लेकर काफी समय से विवाद भी चल रहा है। सहारा मरुस्‍थल का यह इलाका मिनिरल का है। मोरक्‍को ने 1979 में स्‍पेन की इस कालोनी पर अपना कब्‍जा जमा लिया था। इसके बाद से यहां के लोग इसे अलग राज्‍य घोषित किए जाने की मांग कर रहे हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+