एक नया अध्याय शुरू करेंगे भारत-पाक: हिना रब्बानी

भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के साथ मुलाकात के बाद हिना रब्बानी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के बाद पाकिस्तान टीम का सबसे ज्यादा उत्साहवर्धन किया गया। यह हमारे लिए खुशी की बात है। इससे पता चलता है कि यहां की जनता के दिलों में पाकिस्तानियों के प्रति अभी भी प्यार है।
हिना ने आतंकवाद पर कहा कि दोनों देश आतंकवाद से जूझ रहे हैं। अब समय आ गया है कि दोनों साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ जंग छेड़ें। दोनों देश अगर साथ मिलकर आतंकवाद के खातमे की लड़ाई करेंगे तो दोनों के लिए बेहतर होगा। कश्मीर मुद्दे पर रब्बानी ने कहा कि कश्मीर पर वार्ता जारी रहेगी।
इन सबके साथ यह साफ हो गया है कि दोनों देश नये सिरे से द्विपक्षीय वार्ता शुरू करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications