हरियाणा के गोरखपुर में तनाव, फोर्स तैनात

Section 6 in Gorakhpur of Haryana
फतेहाबाद। जिले के गांव गोरखपुर में प्रस्तावित परमाणु बिजली संयंत्र को लेकर सरकार ने सेक्शन 6 लागू कर दिया है। सेक्शन 6 लगने के बाद गांव गोरखपुर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और रात को ही गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। प्रशासन ने शांति व्यवस्था कायम करने के लिए 8 रिजर्व बटालियन बुलाई है जिसमें से 3 बटालियन भूना में तैनात की गई है।

प्रशासन पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। पुलिस प्रशासन ने रोडवेज विभाग से पुलिस कर्मियों को इधर-उधर ले जाने के लिए 6 बसों की डिमाण्ड की थी और रोडवेज विभाग ने उनको यह बसें दे दी। सेक्शन 6 लागू होने के बाद अब सरकार गोरखपुर में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

नहीं देंगे एक इंच जमीन

प्रस्तावित परमाणु संयंत्र के खिलाफ चला रहा किसानों का आंदोलन अब उग्र रूप धारण करने लगा है। किसान संघर्ष समिति के प्रधान हंसराज सिवाच ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिया है कि अपनी जमीन को बचाने के लिए किसानों के धरने को 347 दिन हो गए हैं तथा भूख हड़ताल 94 दिन पूरे कर चुकी है मगर सरकार की ओर से किसानों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गोरखपुर के किसान परमाणु संयंत्र के लिए अपनी उपजाऊ भूमि का एक इंच हिस्सा भी नहीं देंगे। यदि सरकार ने जबरदस्ती भूमि को हथियान का प्रयास किया तो गोरखपुर में जलियावाला बाग हत्याकांड दोहरा दिया जाएगा।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार फतेहाबाद, हिसार, जींद व भिवानी के किसानों की उपजाऊ भूमि को अधिग्रहण करके किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। जो जमीन एक साल में तीन-तीन फसलें दे रही है उसका अधिग्रहण किसी भी सूरत में नहीं करने देंगे। इसके लिए किसानों को जो भी कुर्बानी देनी पड़ी तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+