सपा जारी करेगी कमीशनखोर मंत्रियों की सूची: शिवपाल

इसमें बसपा के मंत्री शामिल है। सपा ने कमीशनबाजी करने वाले मंत्रियों की सूची जारी करने का दावा किया है। श्री यादव ने कहा कि मु यमंत्री मायावती ने निजी फायदे और घोटालों को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार और पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड क पनी बना लिया है। हम जल्द ही ऐसे मंत्रियों और विकास कार्यों में उनके द्वारा लिए गए कमीशन की सूची जारी करेंगे।
उन्होंने मायावती सरकार के घोटालों को बोफोर्स, टूजी स्पेक्ट्रम और राष्टiमंडल खेल के घोटालों से भी बढ़ा बताया। राष्टi्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य अ िायान (एनआरएचएम) के घोटालों के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार साल के दौरान मिले 12 हजार करोड़ रुपए में से आधी धनराशि का गबन किया है। भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था पर सरकार से जबाव मांगते हुए उन्होंने राज्य विधानमंडल का कम से कम एक माह का सत्र आहूत किए जाने की मांग की है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार अहम मुद्दे हैं, सरकार को हर हाल में इसका जवाब देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications