प्रधानमंत्री अपनी स्थिति स्पष्ट करें: भाजपा

भाजपा उपाध्यक्ष विनय कटियार ने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है। इस घोटाले में गिर तार पूर्व संचारमंत्री ए.राजा ने अदालत को बताया है कि उन्होंने तत्कालीन वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम और प्रधानमंत्री को पूरी जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा कि यदि राजा की बात सही है तो प्रधानमंत्री पी. चिदम्बरम को बर्खास्त करने में देरी न करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनता के प्रति जवाबदेही है इसलिए उन्हें अपनी स्थिति स्पष्टi करनी चाहिए। श्री कटियार ने कहा कि भाजपा पहले भी कहती आ रही है कि टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले में प्रधानमंत्री कार्यालय का भी कहीं न कहीं हाथ जरूर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपने कार्यालय की छानबीन करने की सलाह दी। श्री कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय की छानबीन से स्थिति खुद ब खुद सामने आ जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications