महाराष्ट्र: ट्रक से कुचलकर 14 श्रृद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 25 घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 40 श्रृद्धालुओं का एक जत्था पंधारपुर मंदिर दर्शन के लिये जा रहा था। अंबद थानांर्तगत पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनके उपर चढ़ गई। सभी श्रृद्धालु ट्रक की चपेट में आ गये और पहिए से कुचल गये। पुलिस ने बताया कि हादसे में 145 श्रृद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 25 श्रृद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ट्रक का चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक का चालक हरियाणा का रहने वाला है। घायलों और मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications