भारत के अंदर पनप रहे आतंक से ज्यादा खतरा: चिदंबरम

चिदंबरम ने कहा है कि देश के अंदर के गुटों को हम हलके में नहीं ले सकते। ये गुट अब अनुभवहीन नहीं रहे, बल्कि इन्हें बम बनाने से लेकर उन्हें विस्फोट तक अंजाम देने में वो पूरी तरह सक्षम हैं। हालांकि चिदंबरम ने सीधे तौर पर इंडियन मुजाहिदीन का नाम लेते हुए कहा कि यह संगठन देश के सामने बहुत बड़ा खतरा है। अब वे अनुभवहीन गुट नहीं रहा है। आईएम का नेटवर्क काफी बड़ा हो चुका है। ये बम बनाने और उन्हें यहां-वहां ले जाने में विशेषज्ञता भी हासिल कर चुके हैं।
मुंबई धमाकों से आईएम के तार जोड़े जाने के सवाल पर चिदंबरम ने कहा कि बिना जांच पड़ताल के वो किसी का नाम नहीं ले सकते। मुंबई पुलिस ने अभी तक मेरे साथ कोई जानकारी साझा नहीं की है और मैं कोई विवरण देने की स्थिति में वे नहीं हैं। उन्हें इस बारे में आखिरी जानकारी यही मिली थी कि मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते को इस बारे में कुछ अहम जानकारी मिली है।
गौरतलब है कि 13 जुलाई को मुंबई में हुए तीन धमाकों के तुरंत बाद चिदंबरम ने साफ कह दिया था कि जब तक जांच अंतिम पड़ाव तक नहीं पहुंच जाती, तब तक किसी भी संगठन का नाम इन धमाकों से नहीं जोड़ा जायेगा। क्योंकि ऐसा करने से जांच भटक जाती है और आतंकियों के हौंसले बढ़ जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications