फेसबुक पर मध्‍य प्रदेश के सीएम का फर्जी प्रोफाइल

Boy held for creating fake profile of MP Chief Minister on Facebook
भोपाल। मध्‍य प्रदेश के तमाम आईएएस पीसीएस अधिकारी व पुलिस महकमे के लोग रविवार को अपने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फेसबुक पर देख चकित रह गये। हर जगह चर्चा का विषय बन गया, देखते ही देखते प्रोफाइल पर फ्रेंड्स रिक्‍वेस्‍ट की बाढ़ आ गई। तभी अचानक पता चला कि वो प्रोफाइल फर्जी है, जिसे एक नाबालिग छात्र ने बनाया है। साइबर क्राइम की टीम की सहायता से एमपी पुलिस ने सोमवार को उस छात्र को धर दबोचा।

अब अगर इस प्रोफाइल की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान के नाम से बने इस प्रोफाइल की वॉल पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं की आपत्तिजनक तस्‍वीरें लगायी गईं। यही नहीं मनमोहन सिंह एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भीख मांगते हुए, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा एवं फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन को रसोइया और पाकिस्तान के झंडे के बीच तिरंगा की तस्‍वीरें अपलोड की। मुख्यमंत्री के नाम से साइबर क्राइम का यह पहला मामला सामने आया है।

छात्र नाबालिग है, लिहाजा उसके नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्‍तव के मुताबिक छात्र की गिरफ्तारी इंदौर में हुई है और उसे सोमवार को ही भोपाल लाया गया है। उससे पूछताछ जारी है।

मुख्यमंत्री की जानकारी में यह मामला लाए जाने के बाद उन्होंने खुद पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर जांच के निर्देश दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+