'अमीर बनने के लिए भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ गया मंत्रीमंडल'

प्रदेश में सर सैय्यद अकादमी महाविद्यालय की आधारशिला रखते हुए कहा कि आज महामना पं. मदन मोहन मालवीय और सर सैय्यद अहमद जैसे लोगों का अभाव है। सर सैय्यद अहमद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तथा महामना पं. मदन मोहन मालवीय ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की आधारशिला रखकर देश में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि आज स्कूलों की आधारशिला रखने से पहले प्रबंधतंत्र की नीयत पैसा कमाने की रहती है। स्कूल कालेजों को मान्यता बिना पैसे के नहीं दी जाती।
श्री वर्मा ने कहा कि यदि देश की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होती तो वह गुलाम ही नहीं बनता। आज भी देश की आधी जनता निरक्षर है। अच्छे डाक्टर और इंजीनियर विदेश जाकर बेहतर सेवायें देते हैं। प्रतिभा पलायन रोके जाने की जरुरत है। शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकार के साथ ही जनता की भी भागीदारी की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की पदयात्रा तथा किसान व दलित प्रेम को नाटक बता रही है जबकि खुद मु यमंत्री पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन औने-पौने दामों पर अधिग्रहीत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब पैसे के खातिर अधिकारियों की हो रही हत्याओं से प्रदेश सरकार बेनकाब हो रही है। प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह जाति की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जातिवाद के सहारे जंग जीतने का सपना पूरा नहीं हो पायेगा। ऐसी सोच वालों को निश्चित ही हार का सामना करना पड़ेगा












Click it and Unblock the Notifications