यूपी: मुलायम ने दिया 250 उम्मीदवार जिताने का लक्ष्य

पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में 250 उम्मीदवारों को जिताने का लक्ष्य देते हुए उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सरकार बनने पर वह दिल्ली को भी हिला देंगे। श्री यादव ने पार्टी के युवा संगठनों के जिला एवं महानगर अध्यक्षों और राज्य कार्यकारिणी सदस्यों को स बोधित रहे थे। उन्होंने कहा कि 250 निर्वाचित विधायक पाकर वह प्रदेश में सरकार बनाने के साथ ही दिल्ली को हिला देंगे तथा यह दम सिर्फ सपा में ही है।
उन्होंने कहा कि नौजवान सपा की रीढ़ हैं। हर आन्दोलन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और यातनाएं झेली हैं। उनके संकल्प से ही प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक बार फिर समझाया कि जनता बसपा सरकार से ऊब चुकी है। बस ऐसा माहौल बनाना है कि लोग सपा के पक्ष में आयें। प्रदेश में किसानों की बदहाली पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कर्ज से लदा किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है।
श्री यादव ने कहा कि चुनाव करीब है, इसलिए नौजवान छात्र जागरुकता पखवारे में हर वर्ग के लोगों को पार्टी का संदेश पहुंचायें और समाजवादी विचारधारा से जोडें़। इस मौके पर प्रदेश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बेरोजगारी को कांग्रेस व अन्य दलों की गलत नीतियों का परिणाम बताते हुए कहा कि कांग्रेस और दूसरे दलों की नीतियों से बेरोजगारी बढ़ रही है। फीस बढ़ती जा रही है और किताबें महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित रखने की साजिश है। अखिलेश ने कहा कि मायावती सरकारी पैसे का दुरूपयोग कर रही है और केन्द्र सरकार भी उनकी मदद कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications