यूपी के विवि में 67 विषयों में एक समान पाठ्यक्रम
लखनऊ
। विश्वविद्यालयों में समान पाठयक्रम लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 67 विषयों पर एक समान प्राठयक्रम लागू का निर्णय लेते हुए अपनी सहमति जता दी है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अवनीश कुमार अवस्थी व कुलपतियों के बीच हुई बैठक में इस पर निर्णय ले लिया गया। बैठक में तय किया गया है कि जिन पाठयक्रमों में बोर्ड ऑफ स्टडीज के संशोधन एवं सुझाव अब तक प्राप्त हो चुके हैं। id="toptextpromo">उन
पाठयक्रमों विश्वविद्यालयों में शुरू हो रहे आगामी शैक्षिक सत्र 2011-12 से लागू कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त जो विषय रह जाते हैं उनमें समान पाठ्यक्रम प्रणाली अगले सत्र में शुरू हो जाएगी। श्री अवस्थी के अनुसार पिछले 30 जून को हुई बैठक में तय किया गया था कि 63 विषयों में एक समान पाठ्यक्रम लागू किया जाए। इसमें मार्डन आर्ट व विधि गृह विज्ञान आदि विषय कुलपतियों के एकमत होने के बाद जोड़ा गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>विश्वविद्यालयों
में बोर्ड ऑफ स्टडीज द्वारा दिये गए सुझावों और संशोधनों को समय-समय पर लागू करने के लिए एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। चक्रानुक्रम से नोडल विश्वविद्यालय एक-एक करके विषयों पर अपनी संस्तुतियां पेश करेंगे। बैठक में पी.एच.डी. संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर चर्चा के बाद डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद के कुलपति प्रो. आर.सी. सारस्वत की अध्यक्षता में समन्वय समिति के गठन का निर्णय लिया गया जिसकी अगली बैठक 12 अगस्त को होगी। सभी विश्वविद्यालय में संयुक्त प्रवेश परीक्षा लागू करने के लिए सभी औपचारिकताएं दिसम्बर माह तक पूरी करनी होंगी। सत्र 2011-12 में कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर विश्वविद्यालयों को छोड़कर अन्य सभी संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराएंगे।











Click it and Unblock the Notifications