यूपी चुनाव: अगले माह तय होंगे भाजपा के 100 उम्मीदवार
लखनऊ। कांग्रेस ने तो पिछले दिनों साफ कर दिया कि प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी होगी ऐसे में भाजपा के ऊपर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का दबाव बढऩे लगा है। भाजपा ने भी अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आश्वासन दे दिया कि अगले माह 100 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए जाएंगे।
भाजपा को यह डर सताने लगा था कि यदि अब उम्मीदवारों के नामों के चयन में देरी की गयी तो कार्यकर्ता आक्रोशित हो जाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार 100 सीटों की सूची तैयार कर ली गयी है जिनके लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जानी है।
भारतीय जनका पार्टी व कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा करने में काफी देरी की। पार्टी नेतृत्व की यह देरी अब पार्टी पर भारी पडऩे लगी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के रूख को देखते हुए तय किया गया कि उम्मीदवारों के नामों के चयन में अब देरी न की जाए तथा कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाए।
इस बात को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा का हरी झण्डी दे दी है। सीटे भी तय कर दी गयी हैं इनमें से अधिकांश वह सीटें जिन पर प्रतियोगिता कम हैं तथा प्रदेश की राजनीति में अधिक महत्व नहीं रखती हैं।
इतना ही नहीं उन सीटों को भी सूची में शामिल किया गया है जहां भाजपा के उम्मीदवार आसानी से जीत दर्ज करा देते हैं। पार्टी उन सीटों पर अभी जल्दबाजी नहीं कर रही है जिन पर विपक्षी उसे कड़ी टक्कर देंगे। पार्टी का मानना है कि जिन सीटों पर लड़ाई अधिक है उन पर सोच समझकर निर्णय लिया क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। पढ़ें- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें।












Click it and Unblock the Notifications