अस्सी हजार घरों तक पहुंची टीम अन्ना

अन्ना हजारे के आंदोलन इंडिया अगेन्स्ट करप्शन ने केंद्रीय मंत्री सिब्बल के चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र के 14 लाख मतदाताओं में 7 लाख मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जनमत संग्रह के लिए चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के 40 वार्ड चुने गए है। इस कवायद में 27 वार्ड तक प्रश्नावली वाले फार्म पहुंच चुके है।
आंदोलन की प्रवक्ता का कहना है कि पहले दिन इस कवायद में 9 वार्ड के लोगों के बीच बांटे गए ओएमआर सीट वापस एकत्रित किया जा रहा है। इसमें 300 स्वयंसेवियों की मदद ली जा रही है। जनमत संग्रह और सर्वेक्षण का परिणाम अगले बुधवार तक होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि इस माध्यम से जनता से सीधे सवाल किया जा रहा है कि लोकपाल विधेयक पारित कराने के लिए संसद से क्या चाहती है। यह एक नए तरह का प्रयोग है। इससे समाज के तमाम जागरुक लोग जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications