मायावती से जनता का मोह भंग: रीता बहुगुणा जोशी

लखनऊ। मायावती सरकार पर किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों के साथ धोखा कर रही है। आम समस्याओं से लेकर विभागीय लूटपाट तक माया सरकार हर स्तर पर सिर्फ अपनी जेब भरने में जुटी है। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि प्रदेश सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. जोशी ने कहा कि नोएडा मामले में कोर्ट के फैसलों और एनएचआरएम में हुई लूट ने बसपा की पोल खोल दी है। उनका कहना है कि अब जनता को एहसास हो गया कि वर्तमान सरकार कितनी भ्रष्टi है और सरकार के मंत्रियों अधिरियों ने किस प्रकार जनता के धन पर डाका डाला है। उनका कहना है कि आगामी विधान सभा चुनावों में बसपा की हार तय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के अन्तिम समय पर सरकार अधिक से अधिक धन बटोरने में जुट गयी है। जोशी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय और इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार की पोल खोल दी है। अदालतों के फैसलों ने साफ कर दिया है कि माया सरकार ने किसानों की जमीन ठगी।

माया सरकार का मकसद विकास के नाम पर केवल धन उगाही करना है। अदालतों के फैसले ने साबित किया कि सरकार कानून का गलत इस्तेमाल कर रही थी। डा. जोशी ने कहा कि यदि बसपा सरकार किसानों और मध्यम वर्ग के परिवारों की समस्याओं का निराकरण नहीं करती तो पार्टी नोएडा में विरोध प्रदर्शन करेगी तथा जनता के न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+