वीजा रैकेट में पंजाबी पाप सिंगर गिरफ्तार

पुलिस ने सुखविंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि उनकी गिरफ्तारी पहले ही कर ली गई थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी दूतावास के सहायक क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी ने मान के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सूत्रों ने बताया कि अनीता ने अपने दो बच्चों के साथ दोबारा वीजा के लिए अमेरिकी दूतावास में संपर्क किया था।
जब दूतावास ने महिला के दस्तावेजों की जांच की तो पाया कि उसे पूर्व में भी एक वीजा दिया जा चुका है। तब उसने खुद को सुखविंदर की पत्नी बताया था। जब अनिता से दूतावास के अधिकारियों ने इस मामले में पूछताछ की तो वह टूट गई। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications