मां-बेटी के शोर मचाने पर पकड़े गए अपरणकर्ता

द्वारका सेक्टर तीन स्थित जेजे कॉलोनी में रहने वाली एक दस वर्षीय लड़की शायरा घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची द्वारका स्थित डीपीएस स्कूल पार्क के पास पहुंच गई। वहां एक वैन में बैठे गुरदीप (28) और कोमल शराब पी रहे थे। शनिवार दोपहर उसके घर से कुछ ही दूर स्थित डीपीएस स्कूल के सामने दो युवक मरुति वैन में बैठकर शराब पी रहे थे।
उन्होंने शायरा को इशारे से अपनी तरफ बुलाया। उसके आते ही दोनों शायरा को जबरन वैन में खींचने लगे। इसी बीच शायरा की मां की नजर उस पर पड़ गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंच गई और शोर मचाने लगी। लोगों ने नशे में धुत युवकों की पीटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों जेजे कॉलोनी में रहने वाली दस वर्षीय बच्ची के अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे। अभी तक की जांच में पता चला है कि मूलत: अलवर निवासी दोनों उत्तम नगर के मंसा राम पार्क में किराये के मकान में रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications