2009 से चल रही थी नॉर्वे पर हमले की तैयारी

पुलिस ने संदिग्ध द्वारा लिये गये 1500 पन्नों के दस्तावेजों को खंगाला और यह पुख्ता जानकारी इकठ्ठा की। ये दस्तावेज कागजों के अलग-अलग पन्नों व डायरी की शक्ल में हैं। इनमें हमले के कुछ हिस्से राजनीतिक संदेशों के रूप में हैं। इन दस्तावेजों में आतंकियों की इस्लाम के लिए नफरत और मार्क्सवाद की खिलाफत साफ झलक रही है। दस्तावेज में कहा गया है, "मुझे दूसरे विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा नाजी दानव कहा जाएगा।"
हमले के ठीक पहले इंटरनेट पर अपलोड हुआ संकल्पपत्र
पुलिस की हिरासत में 32 वर्षीय संदिग्ध ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने बताया कि ये दस्तावेज हमलों के ठीक पहले इंटरनेट पर अपलोड किये गये थे। असल में ये दस्तावेज और कुछ नहीं बल्कि उसका संकल्पपत्र था। साथ में 12 मिनट का एक वीडियो भी इंटरनेट पर डाला गया था, जिनकी तफतीश पुलिस कर रही है। ये दस्तावेज और वीडियो बेहरिंग ब्रिविक ने अपलोड किये थे।
गौरतलब है कि ओस्लो में लेबर पार्टी के एक समर कैम्प पर हुए हमले व कार बम धमाकों में मृतकों की संख्या 92 हो गई है। नॉर्वे के इतिहास में पहला आतंकी हमला है।












Click it and Unblock the Notifications