अमर सिंह के साथ अन्याय हो रहा है, मैं उनके साथ हूं: मुलायम

जानकारों की मानें तो इस बयान के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह चाहते हैं कि अमर सिंह फिर उनकी पार्टी में आ जायें मगर मुलायम सिंह ने ऐसे किसी भी संभावना को सिरे से नकार दिया है। आपको बताते चलें कि अमर सिंह को पिछले साल पार्टी से निकल दिया गया था। दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि अमर सिंह के साथ जो कुछ भी किया जा रहा है वह अन्याय है और यह अमर सिंह और रेवती रमण को परेशान करने की साजिश है।
आक्रमक रूख अपनाते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि कांग्रेस शायद अमर सिंह के अहसानों को भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि अमर सिंह ने वर्ष 2008 में विश्वास मत के दौरान कांग्रेस की मदद की थी। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी ने यूपीए सरकार के पक्ष में अपना मत दिया था। और अब इन अहसानों के परिणाम स्वरूप अमर सिंह से पूछताछ की जा रही है।
नोट के बदले वोट के बारे में मुलायम सिंह ने कहा कि मुझे सच पता है ओर वह यह है कि अमर सिंह भाजपा सांसदों को घूस देने में शामिल नहीं हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बेहद चिंता में दिख रहे मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमलोगों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर कांग्रेस की सिर्फ मदद की थी। क्या हम लोगो सरकार में शामिल हुए? क्या रेवती सिंह और अमर सिंह मंत्री बन गए? अगर पैसों का लेनदेन होता तो मुझे इस बारे में जरुर पता होता।
गौरतलब है कि ऐसे में अचानक मुलासम सिंह का अमर सिंह के लिये नरम होना राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है। आपको मालूम ही होगा कि पार्टी से अलग होने के बाद दोनों ने आपस में एक दूसरे को कितनी खरी खोटी सुनाई थी। अब देखना यह है मुलायम सिंह द्वारा अमर सिंह के लिये दिखाई जाने वाली नरमी आगामी चुनाव में क्या रंग लायेगी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications