मायावती के भाई पर नोएडा भूमि अधिग्रहण में पैसे लेने आरोप

भारतीय जनता पार्टी माया सरकार पर लगातार आरोप पर आरोप लगाती जा रही है। बीते कुछ महीनों के दौरान भाजपा ने मायावती एवं उनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए। भाजपा के किरीट सोमैया ने तीन बार बतौर सम्पादक मायावती के भ्रष्टाचारों को उजागर करतीं तीन पुस्तकों को जारी कर साबित कर दिया कि वह किसी भी रूप में बसपा को चैन की सांस नहीं लेने देंगे।
ज्ञात हो कि श्री सौमैया ने पिछले दिनों बसपा सरकार पर कीचड़ उछालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के भाई आनन्द यादव नोएडा में भूमि आवंटन मामले में पैसे लिए जिस कारण मध्यम वर्ग के कई परिवारों का घर बर्बाद हो गया। भाजपा के इस बयान पर बसपा ने प्रतिक्रया दर्ज कराते हुए कहा कि सरकार पर कोई भी आरोप लगाने से पहले भाजपा अपने गिरेबांन में छांककर क्यों नहीं देखती।
बसपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठi नेता को यह भी नहीं पता कि मुख्यमंत्री मायावती के भाई का नाम आनन्द यादव नहीं है। भाजपा के नेताओं को यह भी नहीं मालूम की सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करा रही है। प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के ऐसे नेता नोएडा मामले पर बोल रहे हैं जिन्हें इस प्रकरण की जानकारी ही नहीं। प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं।
भाजपा पर निशाना साधते हुए बसपा प्रवक्ता ने कहा कि जिन राज्या में भाजपा की सरकार हैं वहां भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन इस बोलने की हिम्मत नेताओं में नहीं है। केन्द्र में जब एनडीए के सरकार बनी तो भ्रष्टाचार की ऐसी नींव पड़ी की आज तक जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए की सरकार के समय सार्वजनिक स्थानों की जमीन की बिक्री के लिए बकायदा विनिवेश विभाग बनाकर लूट की गयी।
उनके समय का पेट्रोल पम्प घोटाला आज भी जनता की जुबान पर है। भाजपा के नेता भ्रष्टाचार के मामले में बोलने के हकदार नहीं हैं उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस प्रकार की बयाजबाजी से बाज आएं। प्रवक्ता कहा कि भाजपा समर्थित बिहार के मुख्यमंत्री अपने चहेतों को प्लाट देने में जुटे हैं लेकिन यह देखने की फुर्सत पार्टी नेतृत्व को नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications