नत्थी वीजा पर केंद्र ने जताई चीन से नाराजगी

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले चीन के दूतावास ने यहां अरुणाचल प्रदेश के पांच कराटे खिलाड़ियों को नत्थी वीजा जारी किया था। इस कारण वे 20 से 25 जुलाई तक चीन के ग्वांग्झू में आयोजित 11वीं एशियाई कराटे चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सके क्योंकि ये दस्तावेज यात्रा करने के लिए मान्य नहीं थे।
चीन, अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है। भारत ने चीन की इस कार्रवाई को स्वीकार नहीं करने योग्य करार दिया है। इससे पहले चीन ने 2008 के अंत में जम्मू-कश्मीर के लोगों को नत्थी वीजा जारी किया था। भारतीय अधिकारियों ने हालांकि कुछ महीने पहले नत्थी वीजा मुद्दा हल होने का दावा किया था।
उधर, अरूणाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपील की है कि चीन के साथ जब तक वीजा विवाद नहीं सुलझ जाता तब तक राज्य के लोगों को जारी होने वाले नत्थी वीजा को ही स्वीकार कर लिया जाए। एओए के सचिव जनरल जी डोके ने कहा कि जब तक चीन के साथ वीजा विवाद नहीं सुलझ जाता तब तक अरूणाचल प्रदेश के लोगों खासतौर पर खिलाडियों को जारी नत्थी वीजा को ही स्वीकार कर लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications