अमूल का दूध फिर होगा महंगा

बाकी ब्रांड पर एक रुपया प्रति लीटर बढ़ाया गया है। एक -दो दिन के अंदर में राजधानी में ही इसी तरह कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की जाएगी। हालांकि दिल्ली और एनसीआर में दूध बाजार में मदर डेयरी का वर्चस्व है। इससे पहले मई में अमूल ब्रांड ने दिल्ली और एनसीआर में दूध के सभी प्रोडक्ट्स और दही की कीमतों में इजाफा किया था. दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाये गए थे।
अमूल ने फुल क्रीम दूध के एक लीटर के पैकेट का दाम 34 रुपए से बढ़ाकर 36 रुपए कर दिया था. वहीं, अब एक लीटर टोंड दूध के लिए 26 की बजाय 28 रुपए किया गया था। एक लीटर हाफ टोंड दूध 23 रुपए की जगह 24 रुपए कर दिया गया था।
अमूल के एक अधिकारी ने बताया कि अमूल ने दूध उत्पादकों के दर में 20 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इस लिहाज से दूध का दाम लंबे समय तक इस भाव में बेचना संभव नहीं है। बहरहाल, महंगाई की मार झेल रही जनता की परेशानियां अब और बढ़ने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications