यूपी: मुर्गी चोरी करने पर चौकीदार की हत्या

मडिय़ांव के पुडऱी गांव में अनिल सक्सेना और अनिल राय के मुर्गी फार्म हाउस एक ही स्थान पर हैं। अनिल राय के फार्म हाउस की चौकीदारी हरदोई निवासी जगन्नाथ करता था जबकि अनिल सक्सेना के फार्म हाउस की रखवाली का जिम्मा लखीमपुर खीरी निवासी रामप्रकाश का था। कुछ दिन पहले अनिल सक्सेना के फार्म हाउस से कुछ मुर्गियां गायब हो गई।
चौकीदार रामप्रकाश को पता चला कि उसके फार्म हाउस से जो मुर्गिया गायब हुईं उन्हें जगन्नाथ ने चुराया है। इस बात को लेकर दोनों चौकीदारों के बीच कहासुनी भी हुई थोड़ी ही देर में दोनों में मारपीट शुरू हो गयी। उस वक्त रामप्रकाश के साथ उसका साथी बबलू भी मौजूद था। रामप्रकाश ने बबलू के साथ मिलकर जगन्नाथ पर लाठियों से वार करना शुरू कर दिया।
लहूलुआन अवस्था में जगन्नाथ को छोड़कर रामप्रकाश व बबलू भाग निकले। घायल जगननाथ को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। चौकीदार की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगननाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ही आरोपी चौकीदार फरार है। जबकि उसका साथी बबलू पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।












Click it and Unblock the Notifications