अवैध खनन में घिरे येदुरप्‍पा, छोड़ सकते हैं कुर्सी!

Illegal Mining: Yedurappa may resign!
बेंगलूरु। घोटाले के आरोपों में घिरे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदुरप्‍पा की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। अवैध खनन मामले में लोकायुक्‍त जस्टिस एन संतोष हेगड़े ने अपनी रिपोर्ट में उन्‍हें आरोपी करार दिया है। इसी समय हाईकोर्ट ने भी उन्‍हें झटका दिया है। येदियुरप्पा और उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा चलाने की राज्यपाल की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिकाओं को गुरुवार को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इस समय मॉरिशस, सिंगापुर और थाईलैंड की यात्रा हैं। वे वहां से 25 जुलाई को वापस लौटेंगे। दबाव बढ़ने पर येदुरप्‍पा मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे सकते हैं। राज्य की ऊर्जा मंत्री शोभा करंदलाजे जो कि येदुरप्‍पा की सबसे करीबी बताई जाती हैं मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाल सकती हैं।

अवैध खनन मामले की जांच कर रहे लोकायुक्‍त जस्टिस एन संतोष हेगड़े की रिपोर्ट लीक होने से मुख्‍यमंत्री बीएस येदुरप्‍पा पर दबाव और बढ़ गया है। हेगड़े ने इस रिपोर्ट को लीक कराने का आरोप राज्‍य सरकार पर लगाया है। हेगड़े अवैध खनन मामले पर तैयार अपनी रिपोर्ट 23 जुलाई को राज्‍य सरकार को सौंपने वाले थे। इससे पहले हेगड़े ने अपनी फोन कॉल्‍स रिकॉर्ड कराने का आरोप भी राज्‍य सरकार पर लगाया था।

लोकायुक्‍त हेगड़े अवैध खनन पर अपनी जो रिपोर्ट राज्‍य सरकार को सौंपने वाले थे उसमें उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री बीएस येदुरप्‍पा, पूर्व मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्‍वामी के अलावा राज्‍य सरकार के अन्‍य 4 मंत्रियों की संलिप्‍तता के बारे में बताया है। इनमें जनार्दन रेड्डी, करुणकर रेड्डी, श्रीरामुलु और वी सोमण्‍णा का नाम शामिल किया गया है। रिपोर्ट में राज्‍य सभा के सदस्‍य अनिल लाड का भी नाम शामिल है। हेगड़े की रिपोर्ट बुधवार रात लीक हुई थी। उन्‍होंने इसके बाद एक प्रेस कॉफ्रेंस भी आयोजित की थी जिसमें रिपोर्ट में लीक हुई बातों को सही बताया है।

अवैध खनन पर जारी होने वाली अपनी रिपोर्ट में हेगड़े ने बताया है कि कैसे 14 महीनों अवैध खनन से राज्‍य सरकार को लगभग 1827 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट में मंत्रियों और सरकारी अफसरों की मिलीभगत की भी पोल खोली गई है। हेगड़े ने रिपोर्ट में बताया है कि किस तरह इस अवैध खनन में 600 सरकारी अफसरों ने मंत्रियों के साथ मिलकर घोटाले किए हैं। रिपोर्ट सौंपने के सवाल पर हेगड़े ने कहा कि मेरा कार्यकाल अभी 2 अगस्‍त तक है। उससे पहले वे कभी भी अपनी रिपोर्ट पेश कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+