दिल्ली: बैंक कर्मचारियों पर फेंका तेजाब

वह सेंट्रल बैंक की जनपथ शाखा में कैशियर है। दीपक पत्नी और बच्चों के साथ मकान नंबर-20 डबल स्टोरी वेलकम में रहता है। दीपक बैंक ऑफ बड़ौदा की पार्लियामेंट स्ट्रीट शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। दीपक और महेंद्र दोस्त हैं और दफ्तर एक ही स्कूटर से जाते हैं। रात के समय दोनों वापस घर लौट रहे थे। सीलमपुर फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय उपायुक्त कार्यालय के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने प्लास्टिक के जग में रखे तेजाब को दोनों पर डाल दिया।
दोनों सड़क पर लेटकर छटपटाने लगे। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। 70 फीसदी झुलसी हुई हालत में महेंद्र को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दीपक को जीटीबी की आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications