अवैध खनन में लोकायुक्त की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी: कर्नाटक राज्यपाल

अवैध खनन में हुए घोटाले में हेगड़े ने अपनी रिपोर्ट में राज्य के मुख्यमंत्री बीए येदुरप्पा,पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के अलावा राज्य सरकार के अन्य 4 मंत्रियों की संलिप्तता के बारे में बताया है। इनमें जनार्दन रेड्डी, करुणकर रेड्डी, श्रीरामुलु और वी सोमण्णा का नाम शामिल किया गया है। रिपोर्ट में राज्य सभा के सदस्य अनिल लाड का भी नाम शामिल है। उन्होंने इस घोटाले में उन 600 सरकारी अफसरों के नाम भी शामिल किए हैं जिन्होंने मंत्रियों के कहने पर गलत तरीके से खनन किया है।
अवैध खनन की वजह से राज्य सरकार को होने वाले घोटाले के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि इस पर रिपोर्ट पेश होने के बाद ही चर्चा की जाएगी। जब तक रिपोर्ट पेश नहीं हो जाती इस पर कोई प्रक्रिया व्यक्त नहीं की जा सकती। गौरतलब है कि अवैध खनन पर अपनी रिपोर्ट में जस्टिस हेगड़े ने 2 साल में ही राज्य सरकार को 1827 करोड़ का नुकसान होने की बात कही है। इसमें राज्य सरकार के मंत्रियों की अपनी ही कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा और राज्यपाल एचआर भारद्वाज के बीच की लड़ाई अब सामने आ चुकी है। इससे पहले ही मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों के लिए दी गई राज्यपाल की मंजूरी को हाईकोर्ट ने भी मंजूरी दे दी है। इसके बाद से राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कड़ा रूख अपना लिया है। भ्रष्टाचार के मामलों से घिरे येदुरप्पा पर अपने पद से इस्तीफा देने का दबाव बढ़ता जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications