अवैध खनन में येदुरप्‍पा खिलाफ पर्याप्‍त सुबूत: लोकायुक्‍त

Substantive evidence against Yedurappa in illegal mining: Lokayukt
दिल्‍ली। अवैध खनन मामले में कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदुरप्‍पा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। कर्नाटक के लोकायुक्‍त संतोष एन हेगड़े ने कर्नाटक में चल रहे अवैध खनन पर जो रिपोर्ट तैयार की है वह लीक हो चुकी है। कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और जेडीएस के नेता एचडी कुमार स्‍वामी का नाम भी इस मामले में सामने आ रहा है। इस रिपोर्ट में उन्‍होंने अवैध खनन मामले में मुख्‍यमंत्री बीएस येदुरप्‍पा,पूर्व मुख्‍यमंत्री कुमारस्‍वामी व बीजेपी के 4 अन्‍य मंत्रियों के खिलाफ पर्याप्‍त सुबूत मौजूद हैं। इस मामले में वे जल्‍द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

रिपोर्ट में अवैध्‍ा खनन की वजह से राज्‍य को होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है। एक साल के अंदर ही लगभग 1800 करोड़ रुपए का अवैध खनन हुआ है। 400 से 500 पेजों वाली इस रिपोर्ट में इस बारे में सुबूत दिए गए हैं कि किस तरह से इस अवैध खनन में मुख्‍यमंत्री और मंत्रियों ने मदद की है। इस समय राज्‍य में खदानों का विभाग जी जनार्दन रेड्डी के पास है जो एक खनन कंपनी चला रहे हैं।

इसके अलावा इस मामले में जी करुणाकर रेड्डी,बी श्रीरामुलु और वी.सोमन्ना का भी नाम सामने आ रहा है। हेगड़े ने कहा कि रिपोर्ट के लीक होने का कोई असर नहीं पड़ेगा। हेगड़े ने अपनी इस रिपोर्ट में सीबीआई और आयकर विभाग से मिली जानकारी को भी शामिल किया है। सीबीआई और आयकर विभाग ने ही इससे पहले कर्नाटक में हो रहे अवध खनन की जांच की थी। इस रिपोर्ट के बारे में बीजेपी प्रवक्‍ता ने कहा कि इस रिपोर्ट में कुछ भी नया नहीं है।

उधर राज्‍य में हो रहे अवैध खनन को लेकर कांग्रेस ने मुख्‍यमंत्री बीएस यदुरप्‍पा से इस्‍तीफे की मांग की है। लोकायुक्‍त की रिपोर्ट के सामने आने पर कांग्रेस प्रवक्‍ता शकील अहमद ने कहा कि राज्‍य में भ्रष्‍ट सरकार की पोल खुल गई है। अब येदुरप्‍पा को अपने पद से इस्‍तीफा दे देना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि जनता को इन घोटालों के बारे में पहले से पता था लेकिन अब लोकायुक्‍त ने भी इस पर मुहर लगाकर सरकार के भ्रष्‍ट होने का सुबूत दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+