मिशन 2012 के राहुल तैयार कर रहे हैं युवा ब्रिगेड

किसान दलित और अब युवा। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए समाज के हर तबके को अपने साथ मिला लेना चाहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अलीगढ़ में महापंचायत कर यह बताने का प्रयास किया कि कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हमदर्द है। इसके बाद पार्टी ने दलितों के हितों की बातें की। अब बारी है युवाओं की।
कांग्रेस महासचिव गोरखपुर के दौरे हैं। नौ माह पूर्व जब राहुल ने गोरखपुर का दौरा किया था तो अधिकांश युवावर्ग को पता भी नहीं चल सका था कि राहुल जिले में है। जब तक यह खबर फैलती तब तक राहुल गोरखपुर से बाहर जा चुके थे लेकिन इस बार कांग्रेस कोई मौके नहीं चूकना चाहती। कांग्रेस न इस बार राहुल के आने की खबर पहले से ही जिले में फैला रखी थी जिस कारण राहुल के विमान से उतरते ही भीड़ ने उन्हें घेर लिया। राहुल का कहना है कि गोरखपुर के युवा लगातार उनसे सम्पर्क कर रहे हैं अत: आवश्यक है कि युवराज की उनसे मुलाकात हो।
इसके लिए खुद युवराज उनके दरवाजे आएं है। राहुल के गोरखपुर पहुंचते ही युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल ने भी उनसे हाथ मिलाकर साथ देने का वायदा लिया। गोरखपुर में सैय्यद मोदी स्टेडियम में राहुल व युवाओं के बीच एक बैठक रखी गयी जिसमें आगामी चुनावों को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है। बैठक में केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित हैं। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि यदि युवा वर्ग पार्टी के साथ होता है तो आगामी चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक के उपरान्त जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें युवाओं को पार्टी की सदस्यता दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications