युवाओं को पार्टी से जोडऩे के लिए कांग्रेस चलायेगी मुहिम
लखनऊ।
प्रदेश की राजनीति में युवाओं का कद बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने जहां युवाओं को पार्टी से जोडऩे का अअभियान चला रहा है वहीं किसानों के बाद अब कांग्रेस भी युवाओं को प्रोत्साहित करने में जुटी है। इस अभियान को बढ़ाने के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी प्रदेश का दौरा करेंगे। id="toptextpromo">उत्तर
प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव कांग्रेस सदस्यता अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए मऊ तथा गोरखपुर एवं परसों बलिया तथा वाराणसी जाएंगे। उन्होंने बताया कि राहुल के इस दौरे का मु य मकसद अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोडऩा है। अपनी इस यात्रा के दौरान राहुल युवाओं से बातचीत करेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले राहुल गांधी ने प्रदेश में किसान पंचायत के जरिए किसानों का समर्थन जुटाने के लिए पदयात्राएं की है। किसान महापंचायत के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते गौतमबुद्धनगर जिले से अलीगढ़ के बीच अनेक गांवों में पदयात्रा की थी। डा. जोशी ने बताया कि पदयात्राएं जारी रहेगी, पार्टी के अन्य नेता भी पदयात्राएं करेंगे। किसानों की समस्याएं यथावत कांग्रेस उठाती रहेगी।











Click it and Unblock the Notifications