संघ के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती कांग्रेस : आजम खां

श्री खां का कहना है कि कई बार ऐसे सबूत मिले जिससे पता चलता था कि आतंवादी वारदातों में संघ की संलिप्तता है लेकिन संगठन के लिखाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। कांग्रेस ने हर बार इस मुद्दे का कूटनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया यही कारण कि आज भी आरएसएस के लोग खुले आम अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं।
उनका कहना है कि कांग्रेसी नेता जनता को गुमराह करने के लिए सिर्फ बयानबाजी करते हैं जब भी कुछ करने की बात आती है कांग्रेस चुप्पी साध लेती है। सपा नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा संघ पर प्रतिबंध न लगाया जाना काफी घातक साबित हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संघ को इस वजह से प्रतिबन्धित नहीं करती ताकि देश में धर्मिक दंगे भड़के और मुसलमानों के दिलों में खौफ पैदा हो ताकि कांग्रेस मुसलमानों की रहनुमा बनकर उनके वोट हांसिल कर सके।
आजम खां ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि अब जनता हकीकत जान चुकी है देश में धर्म व जाति के नाम पर राजनीति करने वालों से जनता सचते हैं और आगामी चुनाव में ऐसी ताकते विधान सभा से बाहर होंगी।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद चाहे संघ की ओर से फैलाए जाए या फिर कोई अन्य मुस्लिम संगठन फैलाए उसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आतंक से जुड़ी सभी प्रकार की घटनाओं का विरोध करती हैं तथा आतंक के मुददे पर राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुये श्री खां ने कहा कि यह सरकार आम आदमी की मूलभूत सुविधाओं को भी नहीं जुटा पा रही है। भ्रष्टiाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त बसपा सरकार से आम आदमी निजात पाना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications