साइकिल से मतदाताओं से मिलने जायेंगे मुलायम

Mulayam singh will go to meet to voter by Cycle
लखनऊ । चुनावी सरगर्मी के साथ मतदाताओं को रिझाने के लिए राजनीतिक दलों में होड़ मच गयी है। कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी जहां पदयात्राएं के जरिए जनता तक पहुंचने में लगे हैं वहीं समाजवादी पार्टी ने साइकिल से जनता के दरवाजे पहुंचेगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी पदयात्रा करेगी तो समाजवादी पार्टी सायकिल यात्रा करेगी। सपा अपने चुनाव निशान साइकिल से आगामी सित बर में चुनाव प्रचार की शुरूआत करेगी।

साइकिल यात्रा का नेतृत्व सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और उनके सांसद पुत्र तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। सपा नेताओं ने आगामी छह महीने में पूरे राज्य में दौरे का कार्यक्रम बनाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की साइकिल यात्रा का मकसद है कि वह बहुजन समाज पार्टी की नाकामियों को जनता तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि मानसून सक्रिय है, इस कारण यात्रा शुरू करने में कुछ देर हो गयी है।

वहीं उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर विवाद है। उन्होंने उम्‍मीद जतायी कि इन विवादों को भी यात्रा के दौरान दूर किया जायेगा। साइकिल यात्रा के साथ ही सपा ने पार्टी सदस्यता अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिये हैं। यात्रा के अलावा रैली और जनसभा भी सपा के चुनाव अभियान का हिस्सा होंगे।

सपा की साइकिल यात्रा से पहले ही भाजपा ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राएं करने की घोषणा की है और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की भट्टा पारसौल से अलीगढ़ तक की 90 किलोमीटर तक की पदयात्रा से उत्साहित कांग्रेस भी इसकी तैयारियों में लग गयी है। भाजपा पहले ही सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्राओं के लिए अपने नेताओं को निर्देश दे चुकी है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं उमा भारती आगामी गुरूवार से राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ी बलात्कार की घटनाओं और उनके उत्पीडऩ पर रैली करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+