मायावती सीबीआई जांच को कर सकती हैं प्रभावित: भाजपा

BSP supremo Mayawati can effect CBI probe: BJP
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री मायावती पर आरोप लगाया कि जब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहेंगी कोई भी जांच निष्पक्ष रूप से नहीं हो सकती है। भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि मायावती को पद से हटाए जाने के बाद ही उनके व उनकी मंत्रियों के भ्रष्टाचार की जांच की जानी चाहिए। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले में उच्च न्यायालय के रिपोर्ट तलब किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश प्रवक्ता हरद्वार दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद रहते हुए मायावती जांच का कार्य प्रभावित कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और मुख्यमंत्री पर आय से अधिक सम्पत्ति का मामला उच्चतम न्यायालय में पहले से ही चल रहा है, जो निर्णायक स्थिति में पहुंच गया है। केन्द्र की यूपीए सरकार इस मामले में पिछले चार वर्षों से प्रदेश सरकार से मोल-भाव करते हुए सीबीआई का जमकर दुरूपयोग कर रही है। श्री दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को मिलने वाले 30,000 करोड़ रूपयों की बंदरबांट की गई।

परिवार कल्याण विभाग में हुए करोड़ों रूपयों के घालमेल के तीन चिकित्सा अधिकारियों की हत्या की जा चुकी है। सिलसिलेवार ढंग से हुर्ई इन हत्याओं में मुख्यमंत्री के अति निकट पूर्व मंत्रियों, सांसद-विधायक के नाम आ रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री उन्हें बचाने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत एम्बुलेन्स तथा अन्य ठेकों के आवंटन में जिस तरह बिना टेण्डर के ठेके लिए गये और करोड़ों रूपयों की धनराशि का अग्रिम भुगतान किया गया यह अत्यन्त गंभीर विषय है।

इस पूरे प्रकरण की निष्पक्र्ष जांच की जानी चाहिए ताकि हकीकत जनता के सामने आ सके। उन्होंने कहा कि मायावती पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा कि यदि तो एक प्रकरण हैं प्रदेश में ऐसे ही ढेरों मामले हैं जिनकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद सभी क्षेत्रों में हुए अवैध कार्यों की जांच कराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+