उत्‍तर प्रदेश: अवैध सम्बंधों के चलते किसान की हत्या

Uttar Pradesh: Man killed over illicit relationship
लखनऊ। 55 वर्षीय किसान के पड़ोस की पत्नी से अवैधों के चलते पड़ोसी मुल्ला ने उसकी लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को मलिहाबाद उन्नाव सीमा के निकट बहने वाली नहर के किनारे फेंक दिया। किसान राम दुलार का शव मिलने के बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो शक मुल्ला की ओर गया। शातिर मुल्ला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया कि राम दुलारे की हत्या भैंस चुराने आए कुछ चोरों ने की है।

मुल्ला का झूठ उस वक्त पकड़ लिया गया जब पुलिस को मुल्ला के घर से खून के निशान मिले। पुलिस ने जब अपने तरीके से पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गयी। उन्नाव औरास के राई गांव का राम दुलारे पिछले दो वर्षों से अपने दामाद अशर्फी के साथ जवन गांव में रहता था। अशर्फी के मकान के निकट मुल्ला नाम का एक व्यक्ति भी रहता है। राम दुलारे घर के पास माध्यामिक विद्यालय के बरामदे में सो रहा था।

इस बीच पड़ोसी मुल्ला राम दुलारे के पास पहुंचा और उसको बहाने से अपने घर बुलाकर ले गया। घर पर मुल्ला ने राम दुलारे पर लाठियों से कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गयी। राम दुलारे की हत्या के बाद मुल्ला ने उसका शव छप्पर में छुपा दिया। मौका मिलने पर उस शव को मलिहाबाद के नई बस्ती गांव स्थित नहर के पास फेंक आया। जब उस ओर से गुजरने वालों ने शव देखा तो गांव में हड़कम्प मच गया।

यह बात राम दुलारे के घर वालों को पता चली तो वह भी मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव राम दुलारे का है। घटना की सूचना पुलिस का दी गयी। छानबीन की गई तो पता चला कि घटना के पीछे पड़ोसी मुल्ला का हाथ है। पुलिस ने मुल्ला को हिरासत में ले लिया। पुलिस को गुमराह कर रहे मुल्ला ने बताया कि उसनेराम दुलारे की हत्या नहीं की बल्कि उसके घर कुछ चोर आ गए जो भैंस चुराना चाहते थे।

राम दुलारे द्वारा विरोध किए जाने के बाद उन्होंने राम दुलारे की पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गयी होगी। पुलिस को पहले मुल्ला की बातों पर यकीन हो गया लेकिन जब घर वालोंने इसी किसी भी घटना से इनकार दिया तो पुलिस ने मुल्ला के घर की तलाशी ली और वहां उन्हें खून के निशान मिल गए। पुलिस का शक यकीन में बदल गया जिसके कड़ी पूछताछ में मुल्ला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। मुल्ला ने बताया कि राम दुलारे के उसकी पत्नी के साथ अवैध सम्बंध थे जिस कारण उसने घटना को अंजाम दिया। मृतक के भाई शिवशंकर की तहरीर पर पुलिस ने मुल्ला को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+