सीए नतीजों में राजस्थान के स्टूडेंट्स ने बाजी मारी

बीकानेर की आरती जैन ने सीए में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं जयपुर की निवासी अक्षिता गुप्ता ने छठा और कांकरौली के राहुल मालीवाल ने 8वां स्थान हासिल किया है। इस बार जयपुर से 500 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 348 पास रहे। कुल मिलाकर राज्य से 1269 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार कुल मिलाकर लगभग 28 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे हैं।
इस बार के सीए परीक्षा में राजस्थान के केवल शहरी इलाकों के छात्रों ने ही सफलता हासिल नहीं की है। जयपुर के पास के कस्बों चौमूं के ऋषि खटोड ने ओवरऑल 11वीं रैंक हासिल की है। निवाई के रहने वाले तरुण जैन ने 12वां जबकि नीमकाथाना के प्रवीण कुमार 23वीं पोजीशन हासिल करने में कामयाब रहे। इसके अलावा भीलवाड़ा के हर्षिल अजमेरा का 44वीं रैंक मिली है।












Click it and Unblock the Notifications