मुंबई बम ब्लास्ट: इंडियन मुजाहिद्दीन के बाद अब एक और संगठन का नाम

जांच एजेंसियों का कहना है कि मुंबई के तीन सीरियल धमाकों को अंजाम देने के लिए कम से कम 7 आतंकी आए थे। एजेंसियों के मुताबिक ये सिर पर नीली स्पोर्ट्स कैप, टीशर्ट और जींस पैंट पहने हुए थे। इस संगठन के लोग एक आम पहनावा पहनते हैं ताकि किसी की उनपर न तो नजर पड़े और नही उनपर शक पैदा हो।
एजेसिंयों का कहना है कि मुबई में हुए धमाकों का तार पुणे के जर्मन बेकरी धमाके से जुडे हैं। एजेंसियों का यह भी कहना है कि संदिग्धों का हुलिया बिल्कुल ऐसा ही था। इतना ही नहीं एजेंसियों ने जो यह भी दावा किया है कि आईपीएल मैच से पहले बैंगलोर स्टेडियम के बाहर जो धमाका हुआ उस समय भी आतंकियों का यही हुलिया था। उनके मुताबिक एक के बाद एक धमाकों को अंजाम देने वाले शख्स एक नहीं हैं बल्कि अब उनका ये नया मॉडस ऑपरेंडी है।
इस संगठन के लोग जहां भी साजिश को अंजाम देने जा रहे हैं, इस बात का खास ख्याल रख रहे हैं कि किसी भी हालत में उनका चेहरा सामने नहीं आए। एक निजी समाचार चैनल के मुताबिक इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों की गिरफ्तारी और उनकी पहचान होने से उसे काम करने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए उसने अपना शैडो संगठन खड़ा किया। जांच एजेंसियों के मुताबिक इसका नाम है जमायते अंसारुल मुस्लिमीन (जेएएम)। जिसे हैदराबाद से चलाया जा रहा है।
इन सबके बाद तो अब शायद यही कहा जा सकता है कि एक हफ्ते से छानबीन कर रही जांच एजेंसियों को हाथ एक के बाद नये संगठनों के नाम कि अलावा कुछ और हाथ नहीं लग सका है। सबसे पहले जांच एजेंसियों ने धमाकों के पीछे इंडियन मुजाहिद्दीन का हाथ बताया था और उसके कुछ दिन बाद उसने बुलेट 313 संगठन का नाम बताया और अब इस मामले में एक हफ्ता हो चुका है और एजेंसियों ने एक नये संगठन का नाम सामने लाकर मामले को उलझा दिया है।
;











Click it and Unblock the Notifications