दिल्ली: गिफ्ट में हो सकता है बम

मुंबई धमाके के बाद सतर्क मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आगाह किया है कि आतंकवादी लोगों से घिरे वीआईपी को गुलदस्ता या तोहफे की शक्ल में बम धमाके कर तबाही मचा सकते हैं।
एजेंसियों को शक है कि मुंबई धमाके के बाद आतंकवादी जल्द ही कोई दूसरी कार्रवाई कर सकते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा दहशत फैलाया जा सके। सरकार की पूरी कोशिश है कि आतंकी इसमें कामयाब नहीं हों।
पूर्व में दुनिया के कई हिस्सों में पत्र बमों का इस्तेमाल आतंक फैलाने के लिए किया गया है। जामिया नगर में पिछले वर्ष अप्रैल में पार्सल बम से
एक व्यक्ति घायल हो गया था। पार्सल बम प्रेशर बम होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति पार्सल को खोलता है, दबाव बनाता है इससे अंदर लगी बैटरी से
चिंगारी निकलती है और तरल विस्फोटक के जरिए धमाका हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications