दिल्ली: 24 घंटे में लापरवाही ने 2 मरीजों की जान ली

मृतक के पिता बिंदा और अन्य परिजन दीपक का शव लेकर कल्याणपुरी थाने पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने थाने के बाहर हंगामा किया। बिंदा ने आरोप लगाया कि इलाज में हुई देरी की वजह से उनके बच्चे की मौत हो गई। यदि एलबीएस अस्पताल में उनके बच्चे को समय पर इलाज हो जाता तो शायद उसकी मौत नहीं होती। रात में भी परिजनों ने इलाज में कोताही के खिलाफ आवाज उठाई थी।
इस पर एलबीएस अस्पताल के डॉक्टरों उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। पुलिस ने बच्चे के इलाज में लापरवाही की जांच के लिए अस्पताल से मेडिकल पैनल बनाने का आग्रह किया है। जिससे पीएम रिपोर्ट पर सवालिया निशान न लगाया जा सके। बता दें कि सोमवार रात को बच्चे के इलाज को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के बेटे और बच्चे के परिजनों पर एलबीएस अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मारपीट के आरोप लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications