बिहार: आरजेडी सांसद के घर एके47 से हमला, 3 मरे

Bihar: RJD MP's house attacked, three killed
पटना। बिहार के छपरा जिले में आरजेडी सांसद उमाशंकर सिंह के घर पर असलहे से लैस बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। हालाकि सांसद उमाशंकर सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। मालूम हो कि बिहार के महाराजगंज से सांसद उमाशंकर सिं हपार्टी के वरिष्‍ठ नेता के रूप में गिने जाते है। सूत्रों की मानें तो हमले के समय सांसद दिल्‍ली में मौजूद थे।

इस मामले में खास बात यह है कि हमलावरों ने एके 47 का प्रयोग किया है जो पुलिस महकमे में हलकान का विषय बन गया है। हमले में जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनकी शिनाख्‍त मणिभूषण सिंह, देवेंद्र सिंह और दिनेश राय के रूप में हुई है। गौरतलब है कि मणिभूषण सिंह जेडीयू नेता थे। देवेंद्र सिंह बानापुर पंचायत के मुखिया थे जबकि दिनेश राय मणिभूषण सिंह का ड्राइवर था। 70 वर्षीय उमाशंकर सिंह ने पहले से प्रशासन को शिकायत की थी कि उनपर हमला हो सकता है उसके बावजूद हमले को अंजाम दिया गया।

उल्‍लेखनीय है कि उमाशंकर सिंह का घर बीच शहर में स्थित है। यहां वह अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हैं। फिलहाल वह किसी काम से दिल्‍ली गये हुए थे। हमले के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि लगभग एक दर्जन जीप में लद कर असलहे से लैस बदमाश आये और ताबड़तोड़ फायर कर फरार हो गये। पुलिस को मौके से एके 47 की खोखे बरामद हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+