मुंबई धमाकों को 6 नए आतंकियों ने दिया अंजाम
पीटीआई ने एटीएस के एक अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि एनआईए समेत कई अन्य जांच एजेंसियों ने जब मुंबई धमाकों के सुराग ढूंढ़े तो उनमें यह बात प्रमुखता से सामने आयी। जांच एजेंसियों का कहना है कि इनमें से कोई भी आतंकी ट्रेन्ड नहीं था, संभवत: उनकी नई भर्ती की गई होगी और वे लोग दो-दो के समूह में इस घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे।
चूंकि गृह मंत्रालय का निर्देश है कि जब तक ठोस सबूत नहीं मिल जाते तब तक वारदात के पीछे लिप्त आतंकी संगठनों के नामों का खुलासा नहीं लिया जाएगा, इसलिए अधिकारी ने आगे की जानकारी देने से इंकार कर दिया। यही नहीं तीनों जगह बम कहां प्लांट किये गये थे, यह भी अभी स्पष्ठ नहीं है। स्कूटर और टिफिन बॉक्स में बम प्लांट करने की खबरें फिलहाल प्रथम दृश्टया रिपोर्ट हैं, ना कि निश्कर्ष।
हालांकि इन छह आतंकियों की धर पकड़ के लिए मुंबई एटीएस विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही है। जल्द ही आतंकी पकड़े जायेंगे।













Click it and Unblock the Notifications