राजा का याचिका खारिज, कोर्ट करेगी 21 से सुनवाई

हालांकि आरोप पत्र पर बहस को रुकवाने के पूर्व दूर संचार मंत्री ए. राजा ने विशेष कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी कि सीबीआई इस मामले पर अभी तीसरा आरोप पत्र दाखिल करेगी लिहाजा अगर वे पहले और दूसरे आरोप पत्र पर बहस करते सीबीआई की कमियां कोर्ट को बताएंगे तो सीबीआई उन कमियों को तीसरे आरोप पत्र में दूर कर लेगी जिससे इसका असर बचाव पक्ष की सुनवाई पर पड़ेगा, लेकिन कोर्ट ने राजा की अर्जी को खारिज कर कर दी है।
मंगलवार को पटियाला हाउस के विशेष कोर्ट के जज ओपी सैनी ने सुनवाई के दौरान कहा कि आरोप पत्र पर बहस 21 जुलाई से शुरू की जाएगी। वहीं उन्होंने इससे पहले कोर्ट ने सीबीआई को एक बार फिर निर्देश दिया कि जो दस्तावेज आरोपियों को देने हैं उसे जल्द दे दिया जाए। दरअसल बीते दिनों पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष जज ओपी सैनी ने दस्तावेज की जांच में देरी करने और आरोपियों को देने में भी देरी होने पर सीबीआइ की कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि जांच एजेंसी जल्द से जल्द दस्तावेजों की जांच का काम पूरा कर करे और इसे आरोपियों के बीच आपूर्ति करे।
आपको बता दें कि सीबीआई इस समय 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में तीसरा आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है। इसी सिलसिले में सोमवार को ए. राजा और दो अन्य लोगों से पूछताछ की गई थी। मंगलवार को भी सीबीआई ने ट्राई के पूर्व अध्यक्ष बैजल से पूछताछ की। माना जा रहा है कि सीबीआई तीसरा आरोप पत्र दाखिल करने से पहले कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications