इंडिया गेट पर पुलिस के सामने स्टंटबाजों ने उड़ाई कानून की धज्जियां

सूत्रों ने बताया कि ये मोटरसाइकिल सवार स्टंटबाज दिल्ली की सड़क पर करीब आधे घंटे तक अपनी स्टंटबाजी का प्रदर्शन करते रहे। एक बार तो लगा कि एक स्टंटबाज एक गाड़ी से भिड़ा पर वह बच निकला। इसके बाद करीब दर्जन भर स्टंटबाज खतरनाक स्टंट करते हुए लोगों के जान से खेलते रहे। पर उन्हें रोकने के लिए न पुलिस वाले आए औऱ न ही लोगों ने विरोध किया। यहां तक कि पुलिस वाले भी इन स्टंटबाजों की स्टंटबाजी देखने में मशगूल रहे। स्टंटबाजों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कामनवेल्थ गेम के दौरान भी स्टंटबाजों ने पुलिस के सामने ही कानून की धज्जियां उड़ाई थी। उस समय दिल्ली पुलिस ने यह दावा किया था कि आगे से अब ऐसा नहीं होगा और जो भी सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए पकड़ा जाएगा उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि उसके बाद भी स्टंटबाजों की स्टंटबाजी रुकी नहीं और 100 स्टंट बाजों ने कनाट प्लेट जैसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी पुलिस के सामने अपनी हिमाकत दिखाते से नहीं चूके।












Click it and Unblock the Notifications